
- विधायक श्री मोहले ने किया ध्वजारोहण
रायपुर(CITY HOT NEWS)//




मुंगेली जिले में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। श्री मोहले ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। समारोह में उत्साह के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारों को आसमान छोड़े। हर्ष फायर किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मोहले ने वीर शहीदों के शहादत को नमन करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की और श्रीफल व शॉल भेंटकर सम्मान किया।
समारोह में परेड कमांडर रक्षित कमांडर के नेतृत्व में 12 प्लाटूनों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से व्यायाम प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

