होटल की तीसरी मंजिल से युवती ने लगा दी छलांग…सिर फटने से युवती की हालत गंभीर…सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का वीडियो…

होटल की तीसरी मंजिल से युवती ने लगा दी छलांग…सिर फटने से युवती की हालत गंभीर…सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का वीडियो…

बलौदाबाजार// छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार को एक युवती होटल की तीसरी मंजिल से कूद गई। सिर फटने से युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट किया गया है। वहीं अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। सुसाइड की कोशिश करने वाली युवती का नाम दीपा बाघ (18) है। वह राउत पारा में रहती है और मानसिक रूप से कमजोर है। पिता धनीराम बाघ होटल ऑफ पैराडाइज में स्वीपर का काम करते हैं। युवती पिता के साथ काम करने आई थी।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

पुलिस और परिजन युवती को करीब एक घंटे तक समझाते रहे, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।

पुलिस और परिजन युवती को करीब एक घंटे तक समझाते रहे, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।

युवती ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, सिर फटने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

युवती ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, सिर फटने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

1 घंटे तक पुलिस और परिजन समझाते रहे

बुधवार शाम पिता के साथ युवती होटल पहुंची थी। इस दौरान वह अचानक छत पर पहुंच गई और छलांग लगाने के लिए किनारे तक आ पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजन उसे करीब एक घंटे तक समझाते रहे, लेकिन युवती को रोक नहीं सके।

युवती ने छलांग लगा दी, उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल हालत में युवती को फौरन सीएचसी केंद्र कसडोल ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों ने बताया कि बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। पिता के साथ वह अक्सर काम पर आती थी।

परिजनों ने बताया कि बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। पिता के साथ वह अक्सर काम पर आती थी।

रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में एडमिट

फिलहाल, परिजनों ने उसे रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी योगिता खपरडे ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर वह अपने पिता के साथ होटल में काम करने आती थी। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत या FIR दर्ज नहीं कराई गई है।

Chhattisgarh