मोबाइल यूज करने से मना करने पर पोती ने की दादा की हत्या…छोटी बहन के स्कूल जाने के बाद की वारदात

बलौदाबाजार// छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में मंगलवार को मोबाइल यूज करने से मना करने पर पोती ने दादा की हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करती रही। हालांकि, सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा सच उगल दिया। यह मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुरुषोत्तम यादव (50) अपने दो पोती के साथ ग्राम अमेरा में रहता था। 12 अगस्त को घर पर खून से लथपथ उसकी लाश मिली थी। वह सब्जी बेचने का काम करता था। जबकि बेटा रायुपर में रहकर मजदूरी करता है।

पोती ने कुल्हाड़ी से किया एक के बाद एक कई वार ।

पोती ने कुल्हाड़ी से किया एक के बाद एक कई वार ।

इसी घर में मृतक अपने दो पतियों के साथ रहता था।

इसी घर में मृतक अपने दो पतियों के साथ रहता था।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, पुरुषोत्तम की 9वीं क्लास में पढ़ने वाली पोती ज्यादा मोबाइल यूज करती थी, जिसे लेकर वह उसे अक्सर डांटता था। घटना वाले दिन भी पोती कॉल पर किसी से बात कर रही थी, तो उसने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर पोती ने हत्या की साजिश रची। छोटी बहन के स्कूल जाने के बाद उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

जमीन पर गिरते हो उसने ताबड़तोड़ वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद उसने स्कूल यूनिफॉर्म पहन लिया और लोगों सूचना दी कि दादा की हत्या कर दी गई है।

हत्या की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

हत्या की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

बयान बदलने पर स्कूल पहुंची पुलिस

जब पुलिस ने पोती से पूछताछ कि तो उसने अलग-अलग बयान दिया। पुलिस स्कूल पहुंची और जानकारी ली तो पता चला कि वह स्कूल ही नहीं आई थी। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और उसने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर दादा की डांट-फटकार से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

पोती को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह

फिलहाल, पुलिस ने पोती को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। इस मामले में एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुरुषोत्तम अपनी पोती को मोबाइल चलाने से डांटता था। कोई भी काम करने पर रोक-टोक करता था। जिससे नाराज होकर उसने कुल्हाड़ी से वार कर अपने दादा की हत्या कर दी। जिसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

Chhattisgarh