
कोरबा// कोरबा शहर में चलती कार की छत पर बैठे कर युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है। निहारिका मुख्य मार्ग पर कुछ युवकों ने कार की खिड़की से बाहर खड़े होकर और छत पर बैठकर रील बनाई।वमामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। स्थानीय लोगों ने इस तरह की हरकतों पर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

शहर में बेखौफ घूम रहे थे युवक।

