2 अलग-अलग जगहों पर वर्दी पहने जवानों की शराब के नशे में हंगामे का वीडियो वायरल, पहली घटना में नशे में ऑटो ड्राइवर से जवानों का विवाद, दूसरी घटना मे नशे में पुलिसकर्मी का मोहल्ले में गाली-गलौज…मामले में जांच के आदेश

2 अलग-अलग जगहों पर वर्दी पहने जवानों की शराब के नशे में हंगामे का वीडियो वायरल, पहली घटना में नशे में ऑटो ड्राइवर से जवानों का विवाद, दूसरी घटना मे नशे में पुलिसकर्मी का मोहल्ले में गाली-गलौज…मामले में जांच के आदेश

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर वर्दी पहने जवानों की शराब के नशे में हंगामे का वीडियो सामने आया है। पहला मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 6ठवीं बटालियन के 2 जवान ऑटो ड्राइवर से को गाली-गलौज करते दिखे।

वहीं दूसरा मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र है। यहां पदस्थ पदस्थ पुलिसकर्मी रामभांठा मोहल्ले में हंगामा करते नजर आया। दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद DSP सुशांतो बनर्जी का कहना है कि पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के लिए आदेश दिया है। जांच के बाद मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

छठवीं बटालियन के दो जवान ऑटो ड्राइवर से उलझते और गाली-गलौज करते दिखे।

छठवीं बटालियन के दो जवान ऑटो ड्राइवर से उलझते और गाली-गलौज करते दिखे।

पहली घटना- नशे में ऑटो ड्राइवर से जवानों का विवाद

दरअसल, रविवार को सामने आए एक वीडियो में 6वीं बटालियन के 2 जवान नशे की हालत में केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर ऑटो ड्राइवर से उनकी बहस होने लगी। ऑटो ड्राइवर से विवाद के दौरान दोनों जवानों ने जमकर गाली-गलौज की, जिसका वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया।

वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों जवान पूरी तरह नशे में दिख रहे हैं। एक जवान का पैर लड़खड़ा रहा है। बाद में दोनों जवान वहां से चले गए, तब जाकर माहौल शांत हुआ। फिलहाल, जवानों की पहचान नहीं हो पाई है।

रामभांठा मोहल्ले में शराब के नशे में धुत्त पुलिसकर्मी को समझाइश दी गई।

रामभांठा मोहल्ले में शराब के नशे में धुत्त पुलिसकर्मी को समझाइश दी गई।

दूसरी घटना- नशे में पुलिसकर्मी का मोहल्ले में गाली-गलौज

वहीं दूसरी घटना में चक्रधरनगर थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी वीरेंद्र तिर्की ने बवाल मचाया है। शराब के नशे में रामभांठा मोहल्ले में गाली-गलौज की। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी को काफी समझाइश दी, तब जाकर वह वहां से गया।

मामले में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि, रविवार को वीडियो सामने आया था, जिसमें पुलिसकर्मी सार्वजनिक स्थान पर नशे में इस तरह की हरकत कर रहे थे। वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के बाद दोनों मामलों में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh