आरक्षक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म; घर में नाबालिग को अकेली पाकर पीटा , जबरन बनाए शारीरिक संबंध, शोर मचाने पर फाड़े कपड़े, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी फरार..

भिलाई// छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कॉन्स्टेबल ने नाबालिग से रेप किया है। नाबालिग ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसके सारे कपड़े फाड़ दिए। मुंह दबा दिया। घर में नाबालिग को पीटा और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। किसी को बताने पर जान से मार दूंगा कहा। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कॉन्स्टेबल का नाम विवेक पोद्दार है। वह बेमेतरा में पदस्थ है। छावनी थाना अंतर्गत वार्ड 31 सुंदर नगर कैंप 1 चर्च के पास भिलाई में रहता है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार है। पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने छापेमारी कर रही है।

कॉन्स्टेबल विवेक पोद्दार पर नाबालिग से रेप का आरोप।

कॉन्स्टेबल विवेक पोद्दार पर नाबालिग से रेप का आरोप।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, ये वारदात 2021 की है। आरोपी विवेक पीड़िता के घर आया था। इस दौरान घर में कोई नहीं था। मां और भाई काम पर गए थे। आरोपी घर में घुस आया। नाबालिग ने शोर मचाने की कोशिश की तो मारपीट की और रेप की वारदात को अंजाम देकर भाग गया।

पीड़िता के अनुसार घटना वाले दिन मां और भाई काम से लौटे तो उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। इस पर मां और भाई ने उसी को डांटा। उन्होंने कहा कि विवेक ऐसा नहीं कर सकता है, तुम झूठ बोल रही हो। इसके बाद पीड़िता डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया।

इससे आरोपी विवेक का मनोबल और बढ़ गया। जब भी घर पर परिजन नहीं होते, घर में घुसता और नाबालिग से रेप करता था। इस तरह से उसने नाबालिग से कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग डर की वजह से किसी से कह नहीं पाई।

घटना के समय दुर्ग जिले के कई थानों में पदस्थ था आरोपी।

घटना के समय दुर्ग जिले के कई थानों में पदस्थ था आरोपी।

घरवालों ने जल्द शादी कराने का दिया आश्वासन

पीड़िता आरोपी की हरकतों से परेशान हो गई। उसने घरवालों से कहा कि आरोपी आए दिन जबरदस्ती करता है। इस दौरान मां और भाई ने कहा कि वो जो कर रहा है करने दे। वो जैसे ही बालिग हो जाएगी उसकी कहीं शादी करा देंगे। आरोपी विवेक ने भी कहा कि वह उसकी शादी में पैसा खर्च करेगा। उसकी शादी अच्छी जगह हो जाएगी।

मजबूर होकर पीड़िता ने मोहल्ले के लड़के से कर ली शादी

लगातार एक साल तक पीड़िता का रेप होने के बाद भी जब घरवालों ने उसका साथ नहीं दिया। इसके बाद 20 मई 2023 को पीड़िता अपने मोहल्ले में रहने वाली मुंहबोली चाची के घर चली गई। उसने मोहल्ले में रहने वाले एक लड़के से शादी कर ली। 9 जून 2023 को शादी करने के बाद वो उसी लड़के साथ रहने लगी।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने किया था सस्पेंड

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने किया था सस्पेंड

मां ने आरोपी विवेक के कहने पर लिखाई झूठी रिपोर्ट

इसके बाद पीड़िता की मां ने छावनी थाने में पीड़िता के पति और एक अन्य लड़के के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। झूठी रिपोर्ट में कहा कि मेरी बेटी का अपहरण हुआ है। वह नाबालिग है, उससे रेप हुआ है।इसके बाद पीड़िता ने थाने में अपना बर्थ सर्टिफिकेट पेश किया।

उसने बताया कि उसका जन्म 30 अप्रैल 2005 को हुआ है। उसकी मां जब उसकी किडनैपिंग और रेप का आरोप लगा रही थी, तब वो बालिग हो चुकी थी। अपने पति के साथ थी। विवेक पोद्दार को बचाने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने कर रही छापेमारी

मामले में ASP पद्मश्री तंवर ने बताया कि कॉन्स्टेबल के खिलाफ नाबालिग से रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वह अभी फरार है। हमारी टीम पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

झूठा गांजा का प्रकरण बनाने का आरोपी है विवेक पोद्दार

बता दें कि रेप का आरोपी विवेक पोद्दार वर्ष 2024 में दुर्ग जिले में पदस्थ था। कैंट थाने में रहने के दौरान उसने महादेव सट्टा के आरोपी और गैंगस्टर दीपक नेपाली से दोस्ती बढ़ाई और उसे संरक्षण दिया।

इस दौरान दूसरे थाने में रहने के दौरान उसने कैंट थाने में खड़ी दीपक नेपाली के विरोधी की गाड़ी में उच्च अधिकारी और थाना प्रभारी को सूचना दिए बिना गांजा और पिस्टल रख दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कैंट थाने ले जाया गया।

वहां जब टीआई ने उससे पूछा कि गिरफ्तारी से पहले थाने या किसी उच्च अधिकारी को सूचना क्यों नहीं दी तो वह जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि उसने दीपक नेपाली के विरोधी को फंसाने के लिए ऐसा किया था। इसके बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उसे निलंबित कर दिया था।

[metaslider id="1887"]