कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर फिर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकराई…2 की मौत, 4 घायल..

कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर फिर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकराई…2 की मौत, 4 घायल..

कोरबा// छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग घायल हो गए। भैसमा मोड़ चिकनी पाली में हुई इस घटना में इको कार ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई।

मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। कार भैसमा की तरफ से आ रही थी, जबकि बाइक कोरबा से भैसमा की ओर जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की तेज रफ्तार तेज थी जिससे हादसा हुआ।

मृतक को पेपर से ढका गया

मृतक को पेपर से ढका गया

एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में निरजन यादव (35) और एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर है।

सड़क में दो लोग मृत पड़े रहे

सड़क में दो लोग मृत पड़े रहे

कार में 4 लोग सवार थे, बाइक पर 2

इको कार में करतला क्षेत्र के साजापानी निवासी दुर्गा प्रसाद, संतोष महंत और निरजन यादव सवार थे। बाइक पर केरवाद्वारी निवासी रंजीत कुमार, सरोज कुमार और घसनिन बाई यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

Chhattisgarh