परिवारों के बीच जमकर चले लाठी, डंडे, चाकू और लात-घूंसे..3 गंभीर रूप से घायल…लड़की से मिलने से मना किया तो हुआ विवाद…

भिलाई// छत्तीसगढ़ के भिलाई में 2 मुस्लिम परिवारों के बीच जमकर लाठी, डंडे, चाकू और लात-घूंसे चले। हमले में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। झगड़े का कारण लड़की से मिलने से मना करना बताया जा रहा है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि लड़का कुछ लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचा। वहां उसने गाली-गलौज कर लड़की से बात करने का दबाव बना रहा है। लड़की के घरवाले उसका विरोध करते हैं तो अपने दोस्तों के साथ चाकू से हमला कर पीटना शुरू कर देता है।

मारपीट से जुड़ी ये तीन तस्वीरें देखिए…

लड़की से मिलने से मना किया तो चाकू, लाठी-डंडे से हमला।

लड़की से मिलने से मना किया तो चाकू, लाठी-डंडे से हमला।

घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

मारपीट की घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मारपीट की घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, वारदात बुधवार रात की है। युवक मो. सलीम आलम और मुस्लिम समाज के ही लड़की की जान पहचान थी। लड़के और लड़की के परिवार का एक दूसरे के घर आना जाना भी था। इसी बीच मो. सलीम आलम और युवती की जान-पहचान बढ़ी। दोनों एक दूसरे से बात करने लगे।

इसकी खबर लड़की के घरवालों को हुई। दोनों की नजदीकियां देखकर लड़की के घरवालों ने युवक से बात नहीं करने की हिदायत दी, जिसके बाद लड़की ने बातचीत बंद कर दी। इससे लड़का इतना नाराज हुआ कि उसने लड़की को मारने की धमकी दी।

इसके साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लड़की और उसकी मां का मोबाइल नंबर भी डाल दिया। गुस्सा कम नहीं हुआ तो वह बुधवार रात कुछ लोगों के साथ लड़की के घर पहुंच गया। वहां झगड़ा करने लगा।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया।

लड़की के परिजनों को आई गंभीर चोट

लड़की के परिजनों के मुताबिक जब युवक का उन्होंने विरोध किया तो चाकू, लात घूंसे और लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरी घटना में 3 लोगों को गहरी चोट आई है। उन्हें दे रात लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया।

दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले में दुर्ग एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि लड़की पक्ष से अरशद अली (43) की शिकायत पर मो. सलीम, आफताब आलम, अफसाना यास्मिन के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज का मामला दर्ज किया है। वहीं मो. सलीम आलम (19) की शिकायत पर सानिया हर्षद अली और अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज का मामला दर्ज किया है।