तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 3 महिलाओं को कुचला…20 फीट उछलकर दूर जा गिरी महिला की सिर पर चोट लगने से हुई मौत…घटना का CCTV वीडियो भी आया सामने…

रायपुर// रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 3 महिलाओं को रौंद दिया। इनमें एक महिला की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर लगते ही प्रिया साहू (30 साल) करीब 20 फीट उछलकर दूर जा गिरी। जिससे उसका सिर फट गया और अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। इस एक्सीडेंट में दो महिलाएं रिया बंजारे और ललिता साहू घायल हैं।

टक्कर लगते ही एक महिला करीब 20 फीट उछलकर दूर जा गिरी।

टक्कर लगते ही एक महिला करीब 20 फीट उछलकर दूर जा गिरी।

सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक कर रही थी

थाना प्रभारी नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की है। महिलाएं तेलीबांधा इलाके के गली नंबर 5 में किराए से रहती हैं। वहीं आरोपी साजा में एक शादी कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान वो अटल एक्सप्रेस-वे से उतरकर मरीन ड्राइव की तरफ आगे बढ़ा।

महिलाएं भी तेलीबांधा थाना की ओर से मरीन ड्राइव की तरफ घर जा रही थी। इसी बीच तेलीबांधा ब्रिज के पास तीन महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान पीछे से सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में कार ने एक-एक करके तीन महिलाओं को चपेट में ले लिया।

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में कार ने एक-एक करके तीन महिलाओं को चपेट में ले लिया।

सिर फटने से मौत

प्रिया साहू (30 साहू), रिया बंजारे और ललिता साहू साथ में थे। कार से टक्कर लगते ही प्रिया उछलकर दूर जा गिरी। सड़क पर गिरते ही उसका सिर फट गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा एक रिया बंजारे के सिर पर भी गंभीर चोटें आई है। वहीं ललिता साहू के पैर और शरीर में चोटें आई है।

पुलिस ने आरोपी अमित सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी अमित सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंस भी नहीं था

पुलिस गैर इरादतन हत्या और हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर जांच में जुटी। कुछ घंटे की तलाशी के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी का नाम अमित सिंह चौहान है जो रायपुर में रहता है। आरोपी के पास लाइसेंस भी नहीं था।