14 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म फिर ईंट और बत्ते से मारकर की हत्या ..चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गया था छत पर…वारदात से पहले पोर्न वीडियो भी देखा…

Last Updated on 3 hours by City Hot News | Published: February 25, 2025
बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 14 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से रेप किया, फिर उसे मार डाला। आरोपी ने पहले पोर्न VIDEO देखा। इसके बाद बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने छत पर ले गया। वारदात के वक्त चिल्लाने पर ईंट और बत्ते से मारा। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
बच्ची की अर्धनग्न लाश गीतांजली सिटी कॉलोनी से लगे स्वर्णिम एरा कॉलोनी की बिल्डिंग की छत पर मिली थी। इसी बिल्डिंग में कोनी क्षेत्र के मजदूर काम करते हैं। परिवार सहित रहते भी हैं। इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर की बेटी की हत्या हुई है। स्वर्णिम एरा कॉलोनी की इसी बिल्डिंग में बच्ची की हत्या हुई है।
छत पर मजदूर ने देखी लाश
दरअसल, मंगलवार की सुबह एक मजदूर छत पर गया था। इस दौरान उसने देखा कि एक बच्ची मरी हालत में पड़ी है। खून से सनी भी है। वह घबरा गया। तत्काल छत से नीचे उतरा और आसपास मौजूद साथियों और बच्ची के पिता को जानकारी दी गई।
इसके बाद बच्ची के पिता ने सरकंडा थाने में सूचना दी कि एरा कॉलोनी की बिल्डिंग की छत पर बच्ची की लाश मिली है। सूचना मिलते ही SP रजनेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए। 5 साल की बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में खून से सनी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
बच्ची चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन लौटी नहीं
वहीं मृत बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे के करीब बच्ची चॉकलेट लेने गई थी, तभी से लापता थी। बेटी की हर जगह तलाश की गई, लेकिन कहीं नहीं मिली थी। मंगलवार सुबह हमारी बच्ची मृत हालत में मिली। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
कैसे पकड़ा गया आरोपी ?
पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाले गए, करीब 50 से अधिक संदेहियों से, पास के ही चॉकलेट बेचने वाले दुकानदारों से पूछताछ की गई। इस दौरान 14 साल के लड़के के बारे में जानकारी मिली। वह भी एरा कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने लड़के की पहचान कर हिरासत में लिया।
शोर मचाने पर बच्ची को मारा
बिलासपुर SP रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट खिलाने का लालच देकर छत पर ले गया। विरोध कर रही थी तो घसीटा। शोर मचाने पर बच्ची के सिर पर लकड़ी के बत्ते से मारा, जिससे उसकी मौत हुई। आरोपी लड़के पैर पर भी खून के निशान मिले हैं।