निकाय चुनाव: भाजपा में जश्न, 32 पालिका, 6 निगम जीती:5 में आगे, रायपुर में मीनल को 1 लाख वोट का बढ़त, कोरबा में महापौर प्रत्याशी संजू देवी 45 हजार वोटों से आगे, भाजपा के 52 पार्षद जीते…

Last Updated on 11 hours by City Hot News | Published: February 15, 2025

  • छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. अब तक 10 में से 6 नगर निगम महापौर के नतीजे आ चुके हैं. भाजपा ने रायगढ़, चिरमिरी, राजनांदगांव, अंबिकापुर, धमतरी और जगदलपुर में जीत दर्ज कर चुकी है.

रायपुर// छत्तीसगढ़ के 32 पालिका और 6 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही बीजेपी में जीत का जश्न शुरू हो गया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को हराया है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं।

वहीं 6 निगम में बीजेपी लीड कर रही है। मंत्री श्यामबिहार जायसवाल की बहू चुनाव हार गईं हैं। कांग्रेस की रीमा ने चंपा जायसवाल को 44 वोट से हराया है। रायपुर में मीनल चौबे 1,01,439 वोट से बढ़त बनाई हुई हैं। 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। लोरमी में भाजपा की जीत पर डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके।

CM के क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।

जानिए कौन-कहां से कितने वोट से जीते चुनाव

रायगढ़ नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
कौन कितने वोट से आगे – 27 हजार वोट से भाजपा की जीत

चिरमिरी नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
कौन कितने वोट से आगे – 6 हजार वोट से भाजपा की जीत

धमतरी नगर निगम

भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
कौन कितने वोट से आगे – 34085 वोट से भाजपा की जीत

राजनांदगांव नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा की जीत

अंबिकापुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा की जीत

जगदलपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
कौन कितने वोट से आगे – 8683 वोट से भाजपा की जीत

भाजपा के 52 पार्षद हुए जीते, 7 कांग्रेस के और 7 निर्दलीय पार्षद चुने गए

कोरबा नगर निगम में मतगणना जारी है। इस बार निकाय चुनाव में 61.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी थे। यहां 297 मतदान केंद्रों पर 2.67 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कोरबा जिले के 6 निकायों में नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका, नगर पालिका परिषद कटघोरा, नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा, नगर पंचायत पाली और नगर पंचायत छुरीकला शामिल हैं।