छत्तीसगढ़ : 9 महिलाएं और 2 युवक पकड़ाए, महिलाएं राहगीरों और गार्डन में सुबह-शाम टहलने वालों को अश्लील इशारे कर बुलाती थी

Last Updated on 3 hours by City Hot News | Published: February 3, 2025

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सेक्स रैकेट केस में 9 महिलाएं और 2 युवक पकड़ाए हैं। महिलाएं राहगीरों और गार्डन में सुबह-शाम टहलने वालों को अश्लील इशारे कर बुलाती थी। पुलिस ने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा है। साथ ही प्लास्टिक के पाइप से पीटा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक सेक्स रैकेट में शामिल महिलाओं का गिरोह है, जो कोन्हेर गार्डन, नया बस स्टैंड, रैन बसेरा और छत्तीसगढ़ भवन के आसपास रहता है। ये सभी महिलाएं यहीं से देह व्यापार चलाती हैं।दिनभर पार्क और आसपास के इलाकों में घूमती रहती हैं।

अश्लील इशारे करती हैं महिलाएं

स्थानीय लोगों के मुताबिक महिलाएं घूम-घूमकर ग्राहक तलाश करती हैं। अश्लील इशारे करती हैं। ऐसे में वहां से गुजरने वाली अन्य महिलाएं और लोगों को दिक्कतें होती हैं। राहगीर उनके अश्लील इशारों पर अपनी गाड़ी रोक उनसे बातें करते हैं। उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर चले जाते हैं।

लोगों ने बताया कि पूरे क्षेत्र का माहौल खराब करती हैं। इसका प्रभाव बच्चों पर भी पड़ रहा है। बुजुर्गों और महिलाओं को उनकी हरकतों से शर्मिंदगी महसूस होती है।

महिला पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा।

महिला पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा।

लेडी कॉन्स्टेबल लेकर पहुंचे सीएसपी, चारों तरफ से की घेराबंदी

SP रजनेश सिंह ने लोगों की शिकायत पर सिविल लाइन CSP निमितेश सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद महिला आरक्षकों और थाने की टीम के साथ पुलिस ने कोन्हेर गार्डन को चारों तरफ से घेराबंदी की। आसपास खड़ी सभी संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया।

साथ ही मौके पर दो युवकों को भी पकड़ा गया, जो महिलाओं के साथ दलाली का काम करते हैं। इसके अलावा सिरगिट्टी पुलिस ने नए बस स्टैंड में भी जांच की। पुराने बस स्टैंड में भी तारबाहर और सिविल लाइन पुलिस ने गश्त किया। इस दौरान संदिग्ध मिले लोगों से पूछताछ की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। सभी को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करेंगे। ये ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा। साथ ही लोगों से रैन बसेरा और आसपास घूमने वाली इस तरह की महिलाओं की सूचना देने की अपील की गई है।