जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के तत्वाधान में किया जावेगा ध्वजारोहण..

कोरबा:- गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 26 जनवरी 2025 दिन रविवार को प्रातः 08.30 बजे ध्वजारोहण किया जावेगा।
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 08.30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण किया जावेगा। तत्पश्चात ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन किया जावेगा।
प्रवक्ता श्री अग्रवाल ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, पूर्व पार्षदजन, ब्लॉक कांग्रेस जोन, वार्ड एवं बूथ कांग्रेस कमेटी सहित कांग्रेस विभाग के समस्त प्रकोष्ठ, मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है।