पत्नी की पीट-पीटकर हत्या..:10 महीने की बच्ची को लेकर भागा…गोद ली 10 माह की बेटी को लेकर भाग निकला पति..

पति ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला…2 दिन घर में पड़ी रही लाश…

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मामूली विवाद में पति ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला। इसके बाद आरोपी पति गोद ली 10 माह की बेटी को लेकर भाग निकला। लाश 2 दिन तक घर में ही पड़ी रही। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि ग्राम सलका निवासी मैकू धनवार (45 साल) रोजी-मजदूरी करता है। सोमवार 13 जनवरी को वह घर पर पत्नी के साथ था। इसी दौरान रात में उसका पत्नी समुद्री बाई (43 साल) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

टमाटर मांगने पहुंचा पड़ोसी, तो उड़े होश

उस रात गाली-गलौज की आवास पड़ोसियों ने भी सुनी। थोड़ी देर बाद आवाज आनी बंद हो गई। जिसके बाद पड़ोसियों ने भी ध्यान नहीं दिया। इसके दूसरे दिन मंगलवार की शाम पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उसके घर टमाटर मांगने के लिए गया। तब मकान बाहर से बंद था। दरवाजा खोलकर उसने अंदर झांककर देखा तो महिला की लाश खून से लथपथ पड़ी थी।

लाश देखकर पड़ोसी डरकर अपने घर चला गया। बुधवार की सुबह उसने गांव के सरपंच को घटना की जानकारी दी। सरपंच की सूचना पर पुलिस की टीम गांव पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।

मंगलवार की शाम पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति महिला के घर टमाटर मांगने गया था। इस दौरान उसने देखा कि महिला की खून से लथपथ पड़ी हुई है।

मंगलवार की शाम पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति महिला के घर टमाटर मांगने गया था। इस दौरान उसने देखा कि महिला की खून से लथपथ पड़ी हुई है।

10 माह की बेटी को लेकर फरार हुआ पति

थाना प्रभारी ने पूछताछ की, तब पता चला कि 2 दिन पहले रात में मामूली घरेलू विवाद हुआ था। तब उन्हें हत्या की जानकारी नहीं थी। जांच के दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोट और घटना स्थल पर लाठी पड़ी हुई मिली।

पूछताछ में यह भी पता चला कि समुद्री बाई की 10 माह का बेटी भी थी। वारदात के बाद से मैकू अपनी बेटी को लेकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

शव के पोस्टमॉर्टम के बाद आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस।

शव के पोस्टमॉर्टम के बाद आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस।

संतान नहीं होने पर साले की बेटी को लिया है गोद

पुलिस को गांव के लोगों ने बताया कि मैकू और समुद्री का शादी के कई साल तक बच्चा नहीं हुआ। इसके बाद समुद्री ने अपने भाई की बेटी को गोद लिया है। समुद्री के मायके वाले भी उसकी तलाश कर रहे हैं। ताकि, बच्ची को अपने पास रख सके। पुलिस की टीम उसके ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।