सड़क हादसे में बाईक चालक की मौत: तेज रफ्तार बाईक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से हुआ हादसा..

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के बनेकेला झगरपुर के पास सड़क हादसा हुआ। जिसमें तेज रफ्तार बाईक का अनियंत्रित पेड़ से टकरा गई और चालक की मौत हो गई। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाईदरहा का रहने वाला नोहर साय 21 साल आज सुबह अपनी बाईक से लैलूंगा किसी काम से आया था। जिसके बाद दोपकर करीब 2 बजे बाईक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। तभी बनेकेला झगरपुर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोट पहुंची और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना आसपास के लोगों ने डायल 112 को दी। ऐसे में तत्काल डायल 112 के जवान मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले आए। इसके बाद मामले में लैूलंगा पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की प्रक्रिया में जूट गई है।

तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई

तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई

आसपास के लोगों की जूटी भीड़ बताया जा रहा है कि घटना के बाद आसपास के लोग यहां काफी संख्या में इक्ट्ठा हो गए और उसकी पहचान नेहर साय के रूप में की गई। घटना की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दी। जहां परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस रोड पर बाईक सवार तेज रफ्तार में निकलते हैं, लेकिन मोड़ व सड़क के किनारे पेड़ होने के कारण हादसे का शिकार हो जाते हैं।