रायपुर : विष्णु के सुशासन का असर, एक कॉल के बाद मिलने लगा पेंशन 

रायपुर(CITY HOT NEWS)//

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। धरसींवा के गोमची गांव निवासी श्री कैलाश सोनी ने दिव्यांग पेंशन नहीं मिलने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि पेंशन नहीं मिलने को लेकर सम्बंधित विभाग में शिकायत की थी लेकिन इसके बाद भी उनको पेंशन नहीं मिल रही जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग ने तत्काल पेंशन का भुगतान शुरू हो गया है। जिसकी जानकारी श्री सोनी को दी गई। जिसके बाद उन्होंने प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।