रायपुर : विष्णु के सुशासन का असर, एक कॉल में बन गया मूल निवास प्रमाण पत्र

रायपुर(CITY HOT NEWS)//

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। धरसींवा ब्लाक के गावं गुमा पोस्ट तेदुआ निवासी श्रीमती आर्शी शर्मा ने मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने में देरी होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2024 में शिविर में अपने बच्चे  आर्शी शर्मा के द्वारा आशी शर्मा व आर्यन शर्मा का मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने आवेदन दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी अभी तक निवास प्रमाण पत्र नही बना। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग को प्रकरण की जानकारी दी गई। जिसके बाद तत्काल निवास प्रमाण पत्र बनाकर जारी कर दिया गया, जिसकी जानकारी श्रीमती शर्मा को दी गई। जिसके बाद उन्होनें प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।