बोनस-सरकारी अवकाश के रुपयों की मांग को लेकर SECL मानिकपुर खदान में 4 दिनों से हड़ताल पर कर्मचारी..मिट्टी ओवरबर्डन का काम ठप…

कोरबा// कोरबा जिले में बोनस और सरकारी अवकाश के पैसे देने की मांग को लेकर SECL मानिकपुर खदान में निजी ठेका कंपनी कलिंगा के कर्मचारी पिछले 4 दिनों से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के हड़ताल से मिट्टी ओवरबर्डन का काम पूरी तरह से ठप है।

खदान के भीतर 60 से 70 की संख्या में वाहन खड़े हैं और कर्मचारी ठेका कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कर्मचारियों को मनाने कंपनी के अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में उनकी भी नहीं सुनी गई।

गाड़ियां खड़ी कर आंदोलन कर रहे कर्मचारी।

गाड़ियां खड़ी कर आंदोलन कर रहे कर्मचारी।

दशहरा से पहले से कर रहे मांग

बताया जा रहा है कि कलिंगा कंपनी के कर्मचारी दशहरा से पहले ही अपनी मांग कंपनी के समक्ष रखे हैं। लंबे समय से आंदोलन के बावजूद भी उनकी मांगे अब तक पूरी नहीं हुई है। इस बार सभी कर्मचारियों ने गाड़ियों को खदान में खड़ी कर आंदोलन शुरू कर दिया है।