सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत, एक घायल: मेला से खाना खाने के लिए घर निकले थे युवक…दो बाइकों में आमने-सामने हो गयी टक्कर…

जांजगीर-चांपा// छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के अमलीडीह और पिरदा गांव के बीच दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है, वहीं एक युवक घायल है। घटना सुबह करीब 8.30 बजे की है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार ग्राम पिरदा में तीन दिवसीय अखिल भारती राम नवमी भजन मेला चल रहा है। जहां दो भाई लोकेश चंद्र और लक्की चंद्र दोनों मेले में दुकान लगाए हुए थे। जिसे बंद कर एक बाइक में सवार होकर दोनों भाई अपने घर खाना खाने के लिए निकले थे।

हादसे में 2 की मौत, एक घायल।

हादसे में 2 की मौत, एक घायल।

दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर

दूसरी बाइक पल्सर में भागवत सतनामी मेला देखने के लिए अकेले जा रहा था। बाइक तेज रफ्तार होने के कारण दोनों बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। तीनों एक दूसरे से दूर सड़क में जा गिरे। हादसे में एक युवक लोकेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लक्की चंद्र और भागवत सतनामी को गंभीर रूप से चोट आई है। भागवत सतनामी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बाइक के उड़े परखच्चे।

बाइक के उड़े परखच्चे।

दोनों बाइकों के उड़े परखच्चे

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पहुंची ओर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।