बदमाश की उसके ही दोस्त ने चाकू मारकर की हत्या…दो दिन पहले ही हुई थी लव मैरिज…

दुर्ग// छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बदमाश की उसके ही दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दो दिन पहले ही उसकी लव मैरिज हुई थी। हत्या के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने बताया कि बदमाश सुधरने का प्रयास कर रहा था। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

शांति नगर निवासी विकास और परमेश्वर निर्मलकर उर्फ टोफू दोनों आदतन निगरानी बदमाश हैं। इनके बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। शनिवार दोपहर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर विवाद हो गया।

इलाज के दौरान परमेश्वर निर्मलकर ऊर्फ टोफू ने दम तोड़ दिया।

इलाज के दौरान परमेश्वर निर्मलकर ऊर्फ टोफू ने दम तोड़ दिया।

पेट में चाकू घोंपा, इलाज के दौरान मौत

दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि, विकास ने परमेश्वर के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अधिक खून बहने से इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि, जब विकास परमेश्वर पर चाकू लेकर हमला करने पहुंचा, तो वहां दोस्त जितेंद्र सोनी खड़ा था। वो परमेश्वर को बचाने पहुंचा। इससे विकास इतने गुस्से में आ गया कि, उसने उस पर भी हमला कर दिया। इससे वो भी जख्मी हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीच-बचाव करने पर जितेंद्र सोनी भी घायल हो गया।

बीच-बचाव करने पर जितेंद्र सोनी भी घायल हो गया।

पहले भी हो चुका था विवाद

पुलिस ने बताया कि, पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। उनके बीच मारपीट का मामला थाने भी पहुंचा था। वारदात के बाद भागे आरोपी विकास को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

गुंडागर्दी छोड़ चलाने लगा था ई-रिक्शा

पुलिस के मुताबिक, परमेश्वर ऊर्फ टोफू दुर्ग के मोहन नगर थाने का निगरानी बदमाश था। कुछ समय से वो सुधरने की कोशिश कर रहा था। वो ई-रिक्शा चलाकर घर चला रहा था। इसी दौरान एक लड़की से प्यार करने लगा। अब परिजनों और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।