सुबह से लापता बच्चा नहर किनारे लहूलुहान हालत में मिला…

बालोद// छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 6 साल के का मासूम नहर के पास घायल अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद परिजनों ने बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की हालत को देखते हुए भिलाई के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है। बच्चे की उम्र 6 साल है। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है। बच्चे के शरीर पर नाखून के निशान भी मिले हैं।

नहर किनारे लहूलुहान हालत में मिला

सुबह स्कूल जाने के समय बच्चा घर से निकलकर पड़ोसी के घर गया था। उसी समय उसकी दादी ने उसे अंतिम बार देखा था। उसके बाद जब उसे स्कूल जाने के लिए बुलाने गई तब वह वहां नहीं था। आसपास खोजबीन की गई। खोजने पर मासूम नहर के किनारे घायल अवस्था में मिला।

मासूम की हालत गंभीर

थाना प्रभारी अर्जुंदा प्रदीप कंवर ने बताया कि मासूम की हालत गंभीर थी। मामले में शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किस उद्देश्य से यह घटना हुई है, जांच का विषय है। मासूम के स्वास्थ्य में सुधार अभी पहली प्राथमिकता है।

बता दें कि मासूम के शरीर में नाखूनों के निशान भी मिले हैं। मासूम की दोनों आंख में भी बेरहमी से हमला किया गया है।