पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को झारखण्ड के लातेहर में कांग्रेस पदाधिकारियों से रणनीति पर किया विचार विमर्श..

कोरबा:- महाराष्ट्र एवं झारखण्ड विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। झारखण्ड में दो चरणों मे क्रमशः 13 व 20 नवम्बर को मतदान होना है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को झारखण्ड के चतरा लोकसभा के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। साथ ही चतरा लोकसभा के सभी पांचो विधानसभा के लिए सहायक पर्यवेक्षक क्रमशः राजकिशोर प्रसाद, बी एन सिंह, विकास सिंह, तनवीर अहमद व विजय यादव बनाये गये है। जिन्होंने आज लातेहर में बैठक लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों से मिलकर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया है।

पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी के तरह होते है। जिनके अथक परिश्रम से प्रत्याशी की जीत तय होती है।
इस मौके पर मनिका विधायक रामचंद सिंह, लातेहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भुनेश्वर उरांव, चतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद दुबे, पलामु जिला कांग्रेस अध्यक्ष जनक पाठक, पूर्व विधायक योगेन्द्र सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, आफताब आलम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनीता देवी सहित चतरा लोकसभा के पांचो विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।