रामलला की चांदी की मूर्ति का पूजन हुआ: पूजन के बाद शोभायात्रा पर निकले रामलला, जय श्री राम के नारों से गूंजी अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा पर 4 घंटे अयोध्या में रहेंगे PM मोदी: अब 22 को ही आएंगे….

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, दिन 5:प्राण प्रतिष्ठा पर 4 घंटे अयोध्या में रहेंगे PM मोदी: अब 22 को ही आएंगे
अयोध्या// अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन है। 19 जनवरी (चौथे दिन) को रामलला की प्रतिमा की पूरी तस्वीर सामने आई। इसमें पहली बार रामलला का पूरा चेहरा दिखा।

शनिवार को देश-विदेश की नदियों का पवित्र जल रामलला के अभिषेक के लिए अयोध्या पहुंचा। श्रीराम मंदिर को शुक्रवार देर रात फूलों से सजाया गया था। लाइटिंग भी की गई। शुक्रवार को ही गर्भगृह में स्थापित की गई रामलला की प्रतिमा की पहली तस्वीर भी सामने आई।
प्रतिमा को लेकर शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले नई प्रतिमा में भगवान की आंखों से कपड़ा नहीं हटा सकते। प्रतिमा में आंखों पर कपड़ा नहीं दिख रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए।
वहीं, राम मंदिर और नई प्रतिमा को लेकर नेताओं के उठाए सवालों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- विनाशकाले विपरीत बुद्धि। उन्हें कुछ नहीं पता।
रामलला की चांदी की मूर्ति का पूजन हुआ:पूजन के बाद शोभायात्रा पर निकले रामलला, जय श्री राम के नारों से गूंजी अयोध्या

22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के पहले अयोध्या में आज भगवान राम की चांदी की मूर्ति का पूजन किया गया, पूजन के बाद श्रीराम को पुष्पाधिवास कराया गया और फिर रामलला को पालकी में बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई। अनुष्ठान में मुख्य यजमान अनिल मिश्रा भी शामिल हुए। शोभायात्रा में लगे जय श्री राम के नारों से अयोध्या गूंज उठी।