अश्लील VIDEO बनाकर महिला से 8 लाख की लूट:2 दिन पहले काम मांगी, तीसरे दिन बनाया बंधक, 3 नकाबपोश लड़कियों का कांड..


रायगढ़ की 3 नकाबपोश लुटेरी लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह घर में नौकरानी का काम करने वाली लड़की ने अपने दो अन्य लड़की साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीनों लड़कियों ने अपनी ही मालकिन को रस्सी से बंधक बनाया। इसके बाद महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था। किसी बताने पर वायरल करने की धमकी दी। घर से कैश और करीब 8 लाख रुपए के आभूषण लूटकर भाग गए थे। पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सूर्या विहार कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार अपनी पत्नी शालिनी के साथ रहते हैं। इनके दो बेटे हैं और दोनों ही बैंगलोर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। दिनेश कुमार मूलतः पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जो बीते कुछ साल से रायगढ़ में रहकर क्रेशर में काम करते आ रहे हैं।
घर में काम करते वक्त लूट की साजिश रची
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही एक लड़की उनके घर में काम मांगने आई थी, जिसे उन्होंने घर में कामकाज करने के लिए रख लिया था। लड़की ने इस दरम्यान उनके घर में काम करते हुए लूट की योजना बनाई। अपने दो अन्य नकाबपोश साथियों के साथ मिलकर अपनी ही मालकिन के घर में फिल्मी स्टाइल में घुसे और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। भागने की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है।

लूट के बाद CCTV कैमरे में कैद हुई लुटेरी लड़कियां।
2 दिन पहले काम मांगने आई, तीसरे दिन लूट की वारदात
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, चक्रधर नगर पुलिस के अलावा साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। घर के सदस्यों और महिला के संबंध में पूछताछ की। तब उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले ही एक लड़की उनके घर में काम पर लगी थी। आज उसने इस घटना को अंजाम दे दिया है।

इन तीनों लड़कियों ने वारदात को अंजाम दिया।
कैश और जेवरात बरामद
रायगढ़ के चक्रधर पुलिस ने जांच तेज की और फिर साइबर सेल की मदद से तीनों लड़कियों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों के पास से 50 हजार रुपए कैश और 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक नेहा शर्मा, राखी चैहान और ममता महंत ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
बाथरूम से निकली तो वीडियो बना लिया
पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया कि महिला जब बाथरूम से निकली तब आरोपियों ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बनाया लिया था। महिला को धमकाते हुए कहा कि अगर इस घटना का जिक्र कहीं किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।
गिरफ्तार महिला आरोपियों का नाम
(1) नेहा शर्मा पति जितेन्द्र शर्मा 24 साल निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल (2) राखी चौहान पिता जग्रनाथ चौहान 20 साल निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल (3) ममता महंत पिता अगर दास उम्र 20 साल निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल
आरोपियों से जब्त मशरूका
- 140 ग्राम सोने के जेवरात कीमत 7 लाख रुपए
- 60 चांदी के सिक्के कीमत करीब 30,000 रुपए
- 4 हाथ घड़ी
- 1 मोबाइल
- 20000 रुपए कैश के साथ कुल मिलाकर करीब 8 लाख रुपए की संपत्ति