गर्लफ्रेंड संग कॉन्स्टेबल की जांजगीर में मिली सड़ी-गली लाश:3 साल से लिव-इन में रह रहे थे दोनों; हत्या के बाद खुदकुशी की आशंका

जांजगीर-चांपा// छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में मंगलवार को एक जवान और उसकी गर्लफ्रेंड का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद जवान ने खुदकुशी की है। दोनों तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के पुसौर निवासी रामसागर सिदार (35) CAF 11वीं बटालियन में कॉन्स्टेबल था और पुटपुरा गांव में सरकारी क्वार्टर में रहता था। उसके साथ नवापारा निवासी यशोदा यादव (27) भी रहती थी, जिसे वह ऑफिस में पत्नी बताता था।

महिला यशोदा यादव निवासी नवापारा का शव बिस्तर पर मिला है।

महिला यशोदा यादव निवासी नवापारा का शव बिस्तर पर मिला है।

क्वार्टर से बदबू आने पर मिली लाश

आसपास रहने वाले लोगों को क्वार्टर से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसी। वहां जवान का शव फांसी पर लटका हुआ था, जबकि युवती बिस्तर पर मरी पड़ी थी। दोनों का शव लगभग गलने की स्थिति में था।

इसी सरकारी आवास में रहता था जवान।

इसी सरकारी आवास में रहता था जवान।

हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

पुलिस ने बताया कि शव देखकर आशंका है कि 3 से 4 दिन पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। यह भी आशंका है कि जवान ने युवती की हत्या की और फिर अपनी जान दे दी। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

फांसी पर लटका मिला जवान का शव।

फांसी पर लटका मिला जवान का शव।

15 दिन की छुट्‌टी से 8 दिन पहले ही लौटा था

बताया जा रहा है कि, रामसागर 15 दिन की छुट्‌टी पर था। वह एक जनवरी को ही पुटपुरा लौटा था। 3 तक उसने छुट्टी ले रखी थी, लेकिन ड्यूटी ज्वाइन नहीं की थी। वहीं युवती को लेकर पुलिस अभी जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि वह भी शादीशुदा नहीं थी।

पिता बोले- शादी के देख रहे थे लड़की

जवान के पिता ने बताया कि रामसागर की शादी नहीं हुई थी। इस बार शादी करने के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे, लेकिन उससे पहले ही आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर जवान की बहन का कहना है कि उसके भाई और युवती ने शादी कर ली थी।

पुटपुरा गांव में 11वीं बटालियन।

पुटपुरा गांव में 11वीं बटालियन।

एफएसएल की टीम को बुलाया गया

एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि दोनों पिछले 2 से 3 साल से एक साथ रह रहे थे। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। युवती के परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके आने के बाद आगे जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।