राजनांदगांव : राष्ट्रीय एकता शिविर में एक दूसरे को निकट से समझने एवं जानने का मिलता है अवसर – उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल

राजनांदगांव : राष्ट्रीय एकता शिविर में एक दूसरे को निकट से समझने एवं जानने का मिलता है अवसर – उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल

  • – उच्च शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल राष्ट्रीय एकता शिविर के समापन समारोह में हुए शामिल
  • – 14 राज्यों के एनएसएस के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और दिखाया अपना कौशल

    राजनांदगांव (CITY HOT NEWS)//

उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल विगत दिनों अपने प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, सोमनी राजनांदगांव में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस राष्ट्रीय एकता शिविर में एक दूसरे को निकट से समझने एवं जानने का अवसर मिलता है वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलता है। उल्लेखनीय है कि युवा भारत-सशक्त भारत, विकसित भारत थीम पर आधारित शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, सोमनी राजनांदगांव में हुआ जिसमे देश के 14 राज्यों के एनएसएस के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपना कौशल दिखाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, सचिव सामान्य प्रशासन एवं वित्त आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग श्रीमती शारदा वर्मा, कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग डॉ. अरूणा पल्टा, उप कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल डॉ. अशोक कुमार श्रोती, कुल सचिव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग डॉ. भूपेंद्र कुलदीप, कार्यक्रम समन्वयक हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग डॉ. आरपी अग्रवाल, राज्य एनएसएस अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग डॉ. नीता बाजपेयी उपस्थित थी। 

Chhattisgarh Important