भाजपा नेता विकास महतो पत्रकारों से हुए रूबरू, कहा : भाजपा की संगठनात्मक रूप से कार्य करने की क्षमता से मिली जीत

कोरबा: भाजपा की धमाकेदार जीत की खुशी में भाजपा की तरफ से जस्न का महौल है चुनाव के कुछ दिन पहले ही बीजेपी की तरफ से कमान संभालने वाले विकास महतो की कड़ी मेहनत रंग लाई छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम चौंका देने वाला परिणाम आया। सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी का जिस तरह से जनता ने सफाई किया, उससे न केवल भाजपाई चकित नजर आए, बल्कि यह संदेश भी दिया गया की जनता से बढ़कर कोई नहीं है

कोरबा को जीतने के बाद भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विकास महतो ने पत्रकार वार्ता की। विकास महतो ने इस जीत के पीछे भाजपा की संगठनात्मक रूप से कार्य करने की क्षमता को कारण बताया विकास महतो का कहना था कि कोरोना काल में भी भाजपाई काफी सक्रिय रहे लोगों के बीच जाकर लगातार जनसंपर्क करते रही यही कारण है कि विपक्ष में रही भाजपा अब सत्ता में आ गई है।