कांग्रेस नेता से मारपीट, पार्षद और उसका बेटा गिरफ्तार: भिलाई में घटना के विरोध में टावर पर चढ़ा था शख्स, दोनों कोर्ट में होंगे पेश…

भिलाई// भिलाई में थाने के अंदर गुंडागर्दी करने वाले कांग्रेस पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें घटना से नाराज होकर पीड़ित कांग्रेस नेता सतपाल सिंह सेक्टर-10 मार्केट स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद विजय बघेल ने उससे फोन पर बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। तब जाकर सतपाल टावर से उतरा।

गिरफ्तार पार्षद अभय सोनी और उसका बेटा अमनदीप सोनी।
आरोप है कि पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे ने पगड़ी खींचकर सतपाल से मारपीट की थी। इतना ही नहीं थाने के अंदर भी धौंस दिखाई थी। इस मामले में सतपाल पर भी केस दर्ज किया गया है। इससे आहत सतपाल टावर में चढ़कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था।
सतपाल के टावर में चढ़ने की खबर पाकर मौके पर दुर्ग सांसद विजय बघेल भी पहुंचे। उन्होंने सतपाल से फोन पर बात कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद सतपाल टावर से नीचे आ गया।

मौके पर दुर्ग सांसद विजय बघेल।