ड्राइवर को झपकी आने से पलटी बस: 14 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर, रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर हुआ हादसा…

जगदलपुर// छत्तीसगढ़ में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 14 यात्री घायल हुए हैं। जिसमें से दो लोगों की हालत गंभीर है।बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी। इसी वजह से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। मामला कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

हादसे के बाद घायलों से एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के बाद घायलों से एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी कर मुताबिक यह हादसा 20-21 अक्टूबर की देर रात का है। पायल ट्रैवल्स की बस बैलाडीला से रायपुर जाने के लिए निकली थी। इसी बीच कोंडागांव में NH-30 पर नारंगी नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार करीब 14 यात्री घायल हो गए हैं।

बस हादसे के बाद अपने घर की ओर जाते यात्री।

बस हादसे के बाद अपने घर की ओर जाते यात्री।

हादसे की जानकारी मिलते ही कोंडागांव पुलिस और यातायात पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। एंबुलेंस को भी बुलाया गया। सभी घायलों को तुंरत कोंडागांव जिला अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ यात्री दंतेवाड़ा और कुछ जगदलपुर के रहने वाले हैं।