महिला ने की खुदकुशी: सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी…

कोरबा// कोरबा जिले के पुष्प पल्लव कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखी बातों का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पुष्प पल्लव काॅलोनी के फेज-2 मकान नंबर-9 में योगेश्वरी सोनी (40) अपने पति अजय सोनी और दिव्यांग बेटे के साथ रहती थी। पति अजय सोनी ने बताया कि गुरुवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। उसकी नींद रात करीब डेढ़ बजे खुली, तो उसने पत्नी को बिस्तर पर नहीं पाया। उसने पूरे घर में पत्नी को ढूंढा। इसके बाद वो किचन में गया, तो उसका दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखने पर उसे पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
सुबह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।


