रायगढ़ // छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लड़के की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग लड़के को उसके परिवार के सामने जूतों से पीटते नजर आ रहे हैं। मारपीट में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।

मारपीट की घटना से युवक के कान के पास चोट पहुंची और खून बहने लगा
वायरल वीडियो में युवक आरोपियों के पैर पकड़कर माफी मांगता भी नजर आ रहा है। आरोप है कि अस्पताल से इलाज कराकर लौटने के बाद आरोपियों ने दोबारा पीटा। वहीं, थाने में शिकायत करने पर दोबारा मारपीट की धमकी दी। इसके बाद युवक ने सोमवार रात कोतवाली थाने पहुंचकर घायल युवक ने तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पहले देखिए तस्वीरें

युवकों ने घर में घुसकर परिजनों के सामने लड़के काे जूतों से पीटा


युवकों ने पिटाई के बाद लड़के से पैर छूकर माफी मंगवाई।
अब जानिए पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, दीपावली की रात हंडी चौक अनाथालय रोड निवासी निमिश अग्रवाल अपने दोस्त के साथ शहर के सिग्नल चौक पर पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी छिटकने से अरुण शर्मा, हनी अग्रवाल और लक्षेस शुक्ला नाम के तीन युवक वहां पहुंच गए। इसके बाद तीनों ने निमिश और उसके दोस्त के साथ मारपीट की।
आरोप है कि अगले दिन तीनों युवक निमिश के घर पहुंच गए और परिवार के सामने ही उसके साथ मारपीट करने लगे। युवकों ने गाली-गलौज करते हुए निमिश को जूतों से पीटा। इस दौरान उसके परिजनों ने युवकों को रोकने और समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। वायरल वीडियो में निमिश आरोपियों के पैर छूकर माफी मांगता भी नजर आ रहा है।
जूतों से जमकर पीटा
आरोपियों ने निमिश को जूतों से जमकर पीटा। मारपीट में उसके कान और सिर के पास गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। किसी तरह मामला शांत होने के बाद निमिश इलाज कराने अस्पताल पहुंचा।
बताया जा रहा है कि अस्पताल से लौटने के बाद भी युवकों ने उसे धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर उसने थाने में शिकायत की तो दोबारा मारपीट करेंगे। इसके बाद सोमवार रात निमिश कोतवाली थाने पहुंचा और तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
रिपोर्ट लिखाने पर दे रहे धमकी
निमिश अग्रवाल ने बताया कि दीपावली की रात करीब 11 बजे वो अपने दोस्त के साथ सिग्नल चौक के पास पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी को लेकर तीन युवकों से विवाद हो गया। तीनों ने मिलकर मुझे और मेरे दोस्त के साथ मारपीट की।
निमिश का आरोप है कि अगले दिन सुबह अरुण शर्मा, हनी अग्रवाल और लक्षेस शुक्ला उसके घर पहुंचे और परिवार के सामने फिर से मारपीट की। साथ ही थाने में शिकायत करने पर दोबारा मारने की धमकी भी दी।

