जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेलते 156 लोग पकड़ाए… 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोबाइल जब्त…

बीजापुर// छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जंगल में जुआ खेलते 156 लोग अरेस्ट हुए हैं। रायगुड़ा गांव के पास जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेला जा रहा था। तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से भी लोग पहुंचे थे।

बीजापुर में मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ, 156 लोग गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

बीजापुर में मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ, 156 लोग गिरफ्तार।

जंगल में लग्जरी कारों के पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। मौके से 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोबाइल जब्त किए गए हैं। जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह मामला भद्राकाली थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

बीजापुर के रायगुड़ा के जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहा था जुआ

बीजापुर के रायगुड़ा के जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहा था जुआ

पुलिस ने दबिश देकर 20 लाख कैश और 12 मोबाइल जब्त की है।

पुलिस ने दबिश देकर 20 लाख कैश और 12 मोबाइल जब्त की है।

पुलिस ने तेलंगाना-आंध्रप्रदेश के जुआरी भी पकड़ाए, 47 गाड़ियां जब्त

पुलिस ने तेलंगाना-आंध्रप्रदेश के जुआरी भी पकड़ाए, 47 गाड़ियां जब्त

अब जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, रायगुड़ा के जंगल में लंबे समय से मुर्गा लड़ाई के नाम पर जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। यहां बड़ी संख्या में लोग जुट रहे थे। जुआ खेलने के लिए तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से भी लोग पहुंच रहे थे। इस कारण यहां बड़े स्तर पर जुआ फड़ संचालित होने की जानकारी सामने आई थी।

सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम बनाई गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 3 नवंबर मंगलवार को जंगल में चल रहे जुआ फड़ की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने मौके से 156 लोगों को पकड़ लिया।

20 लाख से ज्यादा कैश जब्त

पुलिस ने मौके की तलाशी ली तो वहां से 20 लाख 1 हजार 200 रुपए कैश मिले। इसके अलावा जुआ खेलने पहुंचे लोगों के 47 कार और 12 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

Chhattisgarh