9 साल की बच्ची से रेप का प्रयास : आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम को सुनसान जगह ले जाकर 54 साल के बुजुर्ग ने किया बैड टच…आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज…

9 साल की बच्ची से रेप का प्रयास : आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम को सुनसान जगह ले जाकर 54 साल के बुजुर्ग ने किया बैड टच…आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज…

आरोपी संजीव गुप्ता ने 9 साल की बच्ची से अनैतिक कृत्य किया।

कोरबा// कोरबा जिले में 9 साल की बच्ची से रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। 23 जून को आरोपी संजीव गुप्ता (54 साल) मासूम को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और अनैतिक कृत्य को अंजाम दिया है। बच्ची ने घर आकर मां को बताया कि अंकल ने उसके साथ बैड टच किया है।

मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। संजीव अपने एक परिचित के घर आया था। मां घर पर काम कर रही थी और बच्ची बाहर खेल रही थी। तभी वह मासूम को सुनसान जगह पर ले गया और अश्लील हरकतें कीं।

मासूम बोली - अंकल ने बैड टच किया।

मासूम बोली – अंकल ने बैड टच किया।

मां ने बच्ची को सिखाया था गुड-टच बैड-टच

बच्ची की मां ने उसे गुड टच बैड टच सिखाया था जिसके बाद मासूम ने पूरी बात बताई। घटना से डरी-सहमी बच्ची जब घर पहुंची तो उसने मां को बताया कि अंकल ने उसे गलत तरीके से छूआ है।जिसके बाद मां ने कुछ पड़ोसियों के साथ आरोपी के घर जाकर विरोध किया। फिर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी आलू-प्याज बेचने का काम करता है और पीड़िता के घर अक्सर आता-जाता था।

बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी पकड़ा गया।

बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी पकड़ा गया।

कड़ी कार्रवाई की मांग

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Chhattisgarh