5 दोस्तों ने पहले साथ बैठकर शराब पी, फिर मजाक से नाराज युवक ने चाकू से दो युवकों पर किया हमला..

युवक की चाकू मारकर हत्या, बांसबाड़ी में मिला शव। - Dainik Bhaskar

युवक की चाकू मारकर हत्या, बांसबाड़ी में मिला शव।

सरगुजा// सरगुजा जिले 5 दोस्तों ने पहले साथ बैठकर शराब पी, फिर मजाक से नाराज एक युवक ने चाकू से दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। युवक का शव सुबह बांसबाड़ी में पड़ा मिला। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रजपुरीकला के पखनापारा में सुदर्शन दास, मदन सिंह, चिंटू राम प्रजापति और उसके दो अन्य दोस्त सोमवार रात करीब 9.30 बजे बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान मजाक करने को लेकर विवाद हो गया।

विवाद से आक्रोशित चिंटू राम प्रजापति घर से चाकू लेकर आया। उसने सुदर्शन दास (29) पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू सुदर्शन दास के कमर में लगा और वह घायल हो गया। उसने भागकर जान बचाई।

दूसरे युवक के कमर पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचा।

दूसरे युवक के कमर पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचा।

दूसरे युवक का शव बांसबाड़ी में मिला

चिंटू राम प्रजापति ने मदन सिंह को भी चाकू लेकर दौड़ाया तो वे भाग निकले। सुदर्शन दास और अन्य साथियों ने मदन सिंह की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मदन सिंह (22) का खून से लथपथ शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर बांसबाड़ी में मिला है।

जांच में जुटी पुलिस, आरोपी हिरासत में

घटना की सूचना पर लखनपुर थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा थाने के पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। मृतक मदन सिंह के सीने में चाकू का गहरा घाव मिला है। फारेंसिक एक्सपर्ट ने बताया कि चाकू से सीने पर वार करने के कारण ही मदन सिंह की मौत हुई है।

पुलिस ने आरोपी चिंटू राम प्रजापति को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh