जगदलपुर// छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और मुंगेली जिले में ACB की टीम ने छापेमारी की। जगदलपुर में PWD के कार्यपालन अभियंता (EE) अजय कुमार को ठेकेदार से 2 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। वहीं मुंगेली में जूनियर इंजीनियर 15,000 लेते पकड़ाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ACB ने जगदलपुर के वृंदावन कॉलोनी में रेड की कार्रवाई की है। वहीं ACB ने मुंगेली में भी जूनियर कृष्ण कुमार गुप्ता के ठिकाने पर दबिश दी। आरोपी इंजीनियर ने जैसे ही बिजली लगाने के एवज में पैसे लिए टीम ने उसे पकड़ लिया।
रेड से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए…

ACB की टीम ने इसी सरकारी आवास पर छापेमारी की है।

ACB की टीम ने ठेकेदार की शिकायत के बाद छापेमारी की। मौके से 2 लाख कैश के साथ EE गिरफ्तार।

ACB की टीम ने कैश के साथ आरोपी EE को गिरफ्तार किया है।
पहली रेड- जानिए जगदलपुर में कैसे पकड़ा गया EE ?
दरअसल, ACB ने शिकायत की पुष्टि के बाद योजना बनाकर अजय कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद ठेकेदार ने शुक्रवार को वृंदावन कॉलोनी स्थित अभियंता के सरकारी आवास में रकम सौंपी, वैसे ही ACB की टीम ने EE को पैसे लेते रंगेहाथ पकड़ा लिया।
फिलहाल ACB की टीम उनके सरकारी आवास और दफ्तर में तलाशी अभियान चला रही है, जिसमें दस्तावेज, लेन-देन के रिकॉर्ड और संपत्ति की जांच की जा रही है। कुछ और भी सबूत मिल सकते हैं।

कार्यपालन अभियंता (EE) अजय कुमार को ACB की टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा।
शिकायत के बाद ACB ने पकड़ा
इस मामले में जगदलपुर ACB के DSP रमेश मरकाम ने बताया कि प्रार्थी रमेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी। PWD के EE ने बिल भुगतान के एवज में पैसों की मांग की थी। सत्यापन के बाद रेड की कार्रवाई की गई। 2 लाख रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।



