एक ही लड़की से बातचीत करते थे 2 लड़के… दोनों के बीच हुई मारपीट… विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या… 2 दोस्त गंभीर, 10 हिरासत में…

दुर्ग-भिलाई// छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ही लड़की से 2 लड़के बातचीत करते थे। जिसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद कुछ लड़कों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। जबकि उसके 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्ग में लव ट्रायंगल में युवक की चाकू गोदकर हत्या। - Dainik Bhaskar

दुर्ग में लव ट्रायंगल में युवक की चाकू गोदकर हत्या।

लव ट्रायंगल के चलते हुई वारदात के बाद पुलिस ने 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान जितेश ठाकुर (20) के रूप में हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

दुर्ग जिले में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

दुर्ग जिले में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

युवक को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक लव ट्रायंगल में युवक की हत्या हुई है।

जानकारी के मुताबिक लव ट्रायंगल में युवक की हत्या हुई है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर अपने दोस्त राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर के साथ सोमवार देर रात केजू राइस मिल के पास था। इसी दौरान गर्लफ्रेंड से बातचीत करने को लेकर कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।

हमले में जितेश ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जितेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि, राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

जितेश ठाकुर का लड़कों से गर्लफ्रेंड से बात करने को लेकर विवाद हुआ था।

जितेश ठाकुर का लड़कों से गर्लफ्रेंड से बात करने को लेकर विवाद हुआ था।

CCTV खंगाल रही पुलिस, 10 हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की। रातभर चली तलाश और पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में शामिल 10 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

गर्लफ्रेंड की वजह से विवाद की चर्चा

बताया जा रहा है कि, इस रंजिश की वजह गर्लफ्रेंड है। युवती से बातचीत को लेकर 2 युवकों में विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आए, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था।

जांच के दौरान मामले की जानकारी लेती हुई पुलिस।

जांच के दौरान मामले की जानकारी लेती हुई पुलिस।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद राजीव नगर और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है, जिससे किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

Chhattisgarh