शर्मनाक घटना: 55 वर्षीय म्यूजिक टीचर ने 11 साल की छात्रा से की छेड़छाड़, सिर दर्द होने पर अकेली बैठी थी छात्रा, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ…आरोपी गिरफ्तार…

बालोद// छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 55 साल के म्यूजिक टीचर ने 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ की। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट को छुआ। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, सिर दर्द होने के कारण छात्रा क्लास के आखिरी बेंच पर अकेली बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने उसे अकेला पाकर बैड टच किया। इसके बाद छात्रा रोते हुए दूसरे शिक्षकों के पास पहुंची और उन्हें पूरी घटना बताई। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

दल्लीराजहरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

दल्लीराजहरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

सिर दर्द होने पर अकेली बैठी थी छात्रा

दल्लीराजहरा पुलिस के अनुसार, घटना 5 अक्टूबर की है। 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा उस दिन स्कूल गई थी। दोपहर में सिर दर्द होने पर वह क्लास के आखिरी बेंच पर अकेली बैठ गई।

आरोप है कि इसी दौरान म्यूजिक टीचर वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद छात्रा रोते हुए स्कूल के दूसरे शिक्षकों के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई।

इसके बाद शिक्षकों ने छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दी। 20 नवंबर को परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा

दल्लीराजहरा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि 20 नवंबर को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 9(एफ), 10 और बीएनएस की धारा 74 के तहत केस दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Chhattisgarh