रायपुर : सेवा की कहानी : गांव में ही मिला समाधान, हरिहर का श्रमिक पंजीयन कार्ड हुआ नवीनीकृत

सेवा की कहानी : गांव में ही मिला समाधान, हरिहर का श्रमिक पंजीयन कार्ड हुआ नवीनीकृत
  • सेवा सेतु शिविर में तत्काल पूरी हुई प्रक्रिया, अब फिर मिल सकेगा श्रम योजनाओं का लाभ

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम स्तर पर लगाये जा रहे सेवा सेतु शिविरों में ग्रामीणों को ग्राम स्तर पर ही सेवाएं एवं सुविधाएं सुनिश्चित हो रही हैं। ऐसे शिविरों में लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। कबीरधाम जिले के ग्राम बीरेन्द्रनगर निवासी हरिहर साहू उनमें से एक हैं जिन्हें मौके पर ही शिविर का लाभ मिला। उनका श्रमिक पंजीयन कार्ड जो एक्सपायर हो चुका था, उसका मौके पर ही नवीनीकरण हो गया। 

श्रमिक श्री साहू ने बताया कि श्रमिक पंजीयन कार्ड के एक्सपायर हो जाने की वजह से उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। शिविर में उन्होंने अपनी समस्या बताई और मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर श्रम कार्ड का नवीनीकरण कर दिया गया। अब वे फिर से श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

श्री साहू ने बताया कि गांव में ही शिविर लगने से उनका काम आसान हो गया। उन्हें किसी कार्यालय में जाने या बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। समस्या बताने के बाद मौके पर ही समाधान मिल गया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब गांव तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों का समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं। उन्न्होंने यह भी बताया कि परिवार को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। श्री हरिहर साहू प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश के श्रम मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसे शिविरों से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उन्हें मौके पर ही सुविधा गांव में ही मिली है।

Chhattisgarh