रायपुर : सेवा की कहानी : कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक पहुंची रामनाथ की जिंदगी

कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक पहुंची रामनाथ की जिंदगी
  • प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला आवास, वीबी-जी राम जी से मिली मजदूरी और स्वयं के श्रम से साकार हुआ सुरक्षित घर का सपना

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से हितग्रहियों के सपने आकार लेने लगे हैं। कच्चे मकान से पक्का आवास का स्वप्न अब मूर्तरूप लेने लगा है। खैरागढ़ जिले में ग्राम पंचायत केशला के आश्रित ग्राम बड़गड़ा निवासी श्री रामनाथ का पक्का मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से पूरा हो गया है। आवास स्वीकृत होने के बाद शासन से प्राप्त आवास सहायता राशि, मनरेगा की मजदूरी और स्वयं के श्रम से उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार किया।

श्री रामनाथ पहले अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। परिवार की आजीविका कृषि मजदूरी एवं दैनिक मजदूरी पर निर्भर थी। सीमित और अनियमित आय के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ पक्का मकान बनाना उनके लिए कठिन था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने से उन्हें अपने घर के सपने को पूरा करने का अवसर मिला।

आवास निर्माण के दौरान शासन से मिली सहायता के साथ उन्होंने स्वयं भी निर्माण कार्य में श्रम किया और अपनी सामर्थ्य के अनुसार अतिरिक्त राशि का योगदान दिया। लगातार मेहनत के बाद उनका पक्का मकान बनकर तैयार हुआ। आज उनका परिवार सुरक्षित और सुविधाजनक पक्के मकान में निवास कर रहा है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है और परिवार को मौसम की परेशानियों से भी राहत मिली है।

श्री रामनाथ बताते हैं कि पक्का मकान बनाना उनके लिए कभी दूर का सपना था, लेकिन शासन की आवास सहायता और स्वयं की मेहनत से यह सपना साकार हो गया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्विष्णु भैयाश् के प्रति आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarh