रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के चालक दल को दी बधाई

  • आपात स्थिति में यात्रियों की जान बचाने और विमान सुरक्षित रखने के साहस की सराहना
  • ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद प्प्‘ से सम्मानित होने पर जताया गर्व

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के पूरे चालक दल को उनके असाधारण साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।
श्री चौधरी ने कहा कि आपात स्थिति में यात्रियों की जान बचाने और विमान को सुरक्षित रखने के लिए चालक दल ने जिस शौर्य और जिम्मेदारी का परिचय दिया, उसने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान द्वारा प्रदान किया गया ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद प्प्’ उनकी वीरता और मानवीय जिम्मेदारी का प्रतिष्ठित सम्मान है।

Chhattisgarh