रायपुर,(CITY HOT NEWS)//
प्रदेश के वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन 12 मार्च को दोपहर 12 बजे कोरबा जिले के कटघोरा के कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में ‘कृषक उन्नति योजना‘ के अंतर्गत किसान अंतर राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात श्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे कोहड़िया चार पारा में सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4 बजे कलेक्टर ऑफिस कोरबा में दिव्यांग बैटरी ट्राय सायकल वितरण समारोह में शामिल होंगे। शाम 5 बजे प्रगति नगर महाकाल मंदिर दर्री आगमन एवं शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन शाम 5.30 बजे दर्री कोरबा जिला से (व्हाया पाली कटघोरा होते हुए) रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

