रायपुर : राज्यपाल श्री डेका 28 सितंबर को नवनिर्मित सुभाषचंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे

राज्यपाल श्री डेका 28 सितंबर को नवनिर्मित सुभाषचंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे
  • छत्तीसगढ़ में बायोटेक्नोलॉजी नवाचार और युवा उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

छत्तीसगढ़ में जैव-प्रौद्योगिकी अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप विकास और युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसाइटी द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से स्थापित ‘सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर’ के अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन 28 सितंबर 2026 को राज्यपाल श्री रामेन डेका द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही 28-30 सितंबर 2026 तक कृषि मंडपम, रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’ का आयोजन होगा।

’इनक्यूबेशन सेंटर – अत्याधुनिक बायोटेक्नोलॉजी सुविधाओं से सुसज्जित केंद्र’

    दो एकड़ क्षेत्र में विकसित यह केंद्र जैव-प्रौद्योगिकी अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के लिए एक समर्पित मंच के रूप में कार्य करेगा। यहां हाई-टेक एवं अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, ठैस्-3 सुविधा, आधुनिक एनालिटिकल एवं टेस्टिंग सुविधाएं, किट एवं तकनीक विकास इकाइयां, वेस्ट ट्रीटमेंट सिस्टम तथा को-वर्किंग एवं इनक्यूबेशन स्पेस उपलब्ध हैं। केंद्र का उद्देश्य ‘लैब से टेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी से उद्यम’ की यात्रा को सहयोग देना है। एग्री-बायोटेक्नोलॉजी, बायोफर्टिलाइजर एवं बायोकंट्रोल एजेंट्स, हेल्थ एवं डायग्नोस्टिक्स, फूड बायोटेक्नोलॉजी, पर्यावरणीय जैव-प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और उद्यमियों को प्रयोगशाला सुविधाएं, प्रशिक्षण, मेंटरिंग, परीक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

’युवाओं और नवाचारकर्ताओं के लिए अवसर’

    केंद्र युवा वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, नए स्नातकों और उभरते उद्यमियों को अपने बायोटेक्नोलॉजी आधारित विचारों को विकसित कर उत्पाद, तकनीक और उद्यम में बदलने के लिए आवश्यक मंच और सुविधाएं प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नवाचारकर्ता और रोजगार सृजक बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

’यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’

    कॉन्क्लेव का आयोजन सीबीपीएस एवं आईजीकेव्ही द्वारा आईआईटी भिलाई, एनआईटी रायपुर, आईआईआईटी नया रायपुर, नाबार्ड तथा सीजीकास्टके सहयोग से किया जा रहा है। इसमें देशभर से 1,000 से अधिक उद्यमी, नवाचारकर्ता, शोधकर्ता, विद्यार्थी, निवेशक एवं उद्योग प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में विशेषज्ञ सत्र, स्टार्टअप पिचिंग तथा नवाचार एवं स्टार्टअप प्रदर्शनी – डिस्प्ले किए जाएंगे, जिससे युवा प्रतिभाओं, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और उद्योग के बीच संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Chhattisgarh