रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से लक्ष्मीनिया को मिला सुरक्षित आशियाना

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से लक्ष्मीनिया को मिला सुरक्षित आशियाना

कच्चे मकान में जीवन बिताने के बाद पक्के घर का सपना हुआ साकार

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

जीवन के लंबे सफर में कई बार एक सुरक्षित छत ही सबसे बड़ी जरूरत बन जाती है। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत रामानुजनगर निवासी बुजुर्ग श्रीमती लक्ष्मीनिया के लिए पक्के घर का सपना भी वर्षों तक अधूरा रहा। आर्थिक कठिनाइयों के कारण वे कच्चे मकान में जीवन बिताने को मजबूर थीं। प्रधानमंत्री आवास योजना से अब उन्हें अपना पक्का घर मिल गया है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में श्रीमती लक्ष्मीनिया बताती हैं कि कच्चे मकान में रहने के दौरान उन्हें मौसम और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। उम्र बढ़ने के साथ सुरक्षित आवास की जरूरत और भी महसूस होने लगी, लेकिन सीमित संसाधनों के चलते वे अपना घर नहीं बनवा पा रही थीं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से उनकी वर्षों पुरानी आस पूरी हुई है। अब वे सुरक्षित आशियाने में सुकून से जीवन बिता रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर मिला यह घर उनके लिए बड़ी राहत और अनमोल उपहार जैसा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में इसके प्रभावी क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास का लाभ मिल रहा है। श्रीमती लक्ष्मीनिया ने अपना सपना पूरा होने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarh