रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 01 जनवरी से

  • 01 से 20 जनवरी 2027 के बीच आयोजित होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2027 में सम्मिलित होने वाले नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रायोजना कार्य के आयोजन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। मंडल द्वारा प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य 01 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच प्रदेश की समस्त मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में आयोजित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंडल द्वारा प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रायोजना कार्य के आयोजन से संबंधित विस्तृत निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइटwww.cgbse.nic.inपर अपलोड कर दिए गए हैं।

Chhattisgarh