रायपुर : घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत

घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत
  • कोड़ा उपार्जन केंद्र में 45.60 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम बेलबहरा के किसान अशोक कुमार, उपज के एवज में मिलेंगे 1 लाख 41 हजार 360 रुपये
  • सुव्यवस्थित खरीदी और ऑनलाइन टोकन सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने की ऑनलाइन सुविधा किसानों के लिए राहत का माध्यम बन रही है। घर बैठे टोकन मिलने से जहां किसानों के समय और श्रम की बचत हो रही है, वहीं उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं से धान विक्रय की प्रक्रिया भी आसान हुई है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम बेलबहरा निवासी किसान अशोक कुमार अपनी 45.60 क्विंटल धान की उपज लेकर कोड़ा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने ऑनलाइन टोकन सुविधा और केंद्र में उपलब्ध खरीदी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।

बिना भागदौड़ मिला टोकन, सुविधाजनक हुई खरीदी

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को अब टोकन प्राप्त करने के लिए खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं। कोड़ा उपार्जन केंद्र में पर्याप्त बारदाने, व्यवस्थित तौल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसानों को धान बेचने में सहूलियत मिल रही है।

मेहनत की उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसान अशोक कुमार को अपनी 45.60 क्विंटल धान की उपज के एवज में कुल एक लाख 41 हजार 360 रुपये की राशि प्राप्त होगी। उपज का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों को खेती-किसानी के खर्चों, पारिवारिक जरूरतों और आगामी फसल की तैयारियों के लिए आर्थिक संबल मिल रहा है।

किसान अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

किसान अशोक कुमार ने धान खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया, ऑनलाइन टोकन सुविधा तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से धान बेचना पहले की अपेक्षा आसान हुआ है। ऑनलाइन टोकन की सुविधा, उपार्जन केंद्रों में बेहतर प्रबंधन और उपज का उचित मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक एवं व्यावहारिक राहत मिल रही है। किसान अशोक कुमार का अनुभव धान उपार्जन व्यवस्था में तकनीक के उपयोग से किसानों को मिल रही सहूलियत का उदाहरण है।

Chhattisgarh