रायपुर : गांधी जयंती पर ‘सेवा मेरा योगदान’ से स्वच्छता का संदेश, हसदेव नदी के डोंगा घाट में हुआ सामूहिक श्रमदान

 गांधी जयंती पर ‘सेवा मेरा योगदान’ से स्वच्छता का संदेश, हसदेव नदी के डोंगा घाट में हुआ सामूहिक श्रमदान
  • जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने मिलकर की नदी तट की साफ-सफाई
  • स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान, सार्वजनिक स्थलों और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

 गांधी जयंती पर ‘सेवा मेरा योगदान’ से स्वच्छता का संदेश, हसदेव नदी के डोंगा घाट में हुआ सामूहिक श्रमदान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का संदेश दिया गया। ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत हसदेव नदी के तट स्थित डोंगा घाट में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों और नागरिकों के साथ श्रमदान कर नदी तट की साफ-सफाई की।

हसदेव नदी तट पर सामूहिक श्रमदान
अभियान के दौरान डोंगा घाट परिसर एवं हसदेव नदी तट के आसपास सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए सार्वजनिक स्थलों एवं जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। नागरिकों ने भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

जनभागीदारी से ही स्वच्छता बनेगी जन-आंदोलन
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपने घर, आसपास के क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों और नदी तटों को स्वच्छ रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर स्वच्छ एवं सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है।
‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत आयोजित इस अभियान के माध्यम से श्रमदान को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए नागरिकों को स्वच्छता गतिविधियों में निरंतर सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चांपा श्री प्रदीप नामदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अमरजीत खटकर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदियां उपस्थित थीं।

Chhattisgarh