
रायपुर// रायपुर के आरंग इलाके में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। बीरबीरा गांव में रहने वाले दंपती की सिरकटी लाश मिली है। सूचना मिलने के बाद आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतकों की पहचान सदासी राम साहू (65) और उनकी पत्नी आसबाती (62) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बीरबीरा गांव में एक मकान में रहते थे।
प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या किसी धारदार नुकीली वस्तु से किए जाने की आशंका है। हत्या के बाद शव जंगल में फेंके जाने की जानकारी सामने आई है।
डॉग स्क्वाड और FSL टीम ने मौके पर जांच की
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डॉग स्क्वाड और FSL की टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत घटनास्थल से सबूत जुटाए।
फिलहाल हत्या की वजह और आरोपियों के बारे में पुलिस की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

