बीजापुर : कलेक्टर श्री विश्वदीप ने राज्योत्सव की तैयारी हेतु की समीक्षा

 कलेक्टर श्री विश्वदीप ने राज्योत्सव की तैयारी हेतु की समीक्षा
  • जिला अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बीजापुर (CITY HOT NEWS)//

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने 02 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव के गरिमामय सम्पन्न कराने हेतु जिला अधिकारियों की समीक्षा ली। जिसमें आयोजन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा जिसमें संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक पुलिस बल तैनाती के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर को दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह कार्यक्रम स्थल हेतु आवश्यक बांस, बल्ली उपलब्ध कराने वनमंडलाधिकारी बीजापुर, संपूर्ण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी श्री भूपेन्द्र कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर बीजापुर, सहायक नोडल अधिकारी श्री मुकेश देवांगन डिप्टी कलेक्टर बीजापुर, सर्किट हाऊस में आवश्यक सत्कार व्यवस्था हेतु श्री गौरव पाण्डेय, सहायक संचालक कौशल विकास प्राधिकरण बीजापुर एवं श्री ऋषि केश सिंह सिदार रोजगार अधिकारी बीजापुर, कार्यक्रम हेतु आमंत्रण पत्र एवं प्रमाण पत्र मुद्रण एवं वितरण की व्यवस्था जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा बीजापुर, मुख्य मंच में आवश्यक सत्कार व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कानून व्यवस्था हेतु कार्यक्रम स्थल पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी आदेश एवं पुलिस के साथ समन्वय अनुविभागीय दण्डाधिकारी बीजापुर, कार्यक्रम स्थल पर टेंट, मुख्य मंच, साईड मंच, व्हीआईपी बैठक व्यवस्था, पत्रकार बैठक व्यवस्था, प्रवेश द्वार, ग्रीन रूम,  साज-सज्जा, फ्लैक्स, विभिन्न सेक्टर बैठक व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल पर बेरिकेट्स तैयारी हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग बीजापुर एवं कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बीजापुर, विभागीय प्रदर्शनी तैयार कराने हेतु श्री आदित्य कुजांम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भोपालपटन एवं श्री मनीष कुमार भारती मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीजापुर, कार्यक्रम स्थल के सभी सेक्टरों में आवश्यक रूप से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बीजापुर, कार्यक्रम स्थल पर सुचारू रूप से विद्युत संचालन एवं जनरेटर की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर माईक, लाईट, एलईडी, साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था का संचालन कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग  E&M बीजापुर, कार्यक्रम स्थल में फूल माला एवं पुष्प गुच्छ की आवश्यक व्यवस्था उप संचालक उद्यानिकी बीजापुर, कार्यक्रम स्थल एवं पार्किंग स्थल में साफ-सफाई व्यवस्था मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद बीजापुर, समस्त कार्यक्रम स्थल की फोटोग्राफी, विडियोग्राफी, समाचार कव्हरेज, प्रचार-प्रसार, पत्रकार दीर्घा व्यवस्था हेतु जनसंपर्क अधिकारी बीजापुर, आवश्यक स्वास्थ्य टीम सहित एंबुलेंस व्यवस्था एवं लिबरी टीम की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर, स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन हेतु मयंक मंडावी डिप्टी कलेक्टर बीजापुर, जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर एवं श्री मो. जाकिर खान एपीसी जिला शिक्षा कार्यालय बीजापुर, लोक नर्तक दल की व्यवस्था सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बीजापुर, कार्यक्रम हेतु स्थानीय कलाकारों, सांस्कृतिक दल एवं अतिथियों हेतु मोमेंटो, प्रतीक चिन्ह के लिए कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना बीजापुर, पार्किंग व्यवस्था उप पुलिस अधीक्षक यातायात बीजापुर, अग्निशमन गाड़ियों की व्यवस्था जिला नगर सेनानी बीजापुर, मंच संचालन हेतु श्री मो. जाकिर खान एपीसी जिला शिक्षा कार्यालय बीजापुर एवं श्री जितेन्द्र कोण्ड्रा शिक्षक, प्लेक्स, बैनर के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी बीजापुर एवं वाहन व्यवस्था हेतु जिला परिवहन अधिकारी बीजापुर को दायित्व सौंपा गया है। सौंपे गये दायित्वों को जिला अधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरा करने के निर्देश दिया गया

विशेष अभियान 6.0 के तहत बीजापुर में स्वच्छता की मुहिम, आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय संस्थाओं तक चला सफाई अभियान’

’कलेक्टर विश्वदीप के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान’
बीजापुर 30 अक्टूबर 2026- कलेक्टर श्री विश्वदीप के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों सहित विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

अभियान के अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट (1098), मिशन शक्ति, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल देखरेख संस्थाओं सहित विभागीय कार्यालयों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में परिसर की साफ-सफाई के साथ अभिलेखों एवं सामग्री का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

अभियान का उद्देश्य शासकीय संस्थाओं में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। विभाग द्वारा ’स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत एवं सामूहिक जिम्मेदारी’ बताते हुए सभी संस्थाओं में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई।

Chhattisgarh