बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट…हादसे में ठेकेदार समेत 3 लोगों की मौत…

राजनांदगांव/दुर्ग-भिलाई// छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया। शनिवार रात डेढ़ बजे उनकी गाड़ी टेडेसरा बस्ती के पास नेशनल हाईवे पर पुलिया से टकरा गई। हादसे में ठेकेदार समेत 3 लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राजनांदगांव में पुलिया से टकराई कार; 3 युवकों की मौत - Dainik Bhaskar

राजनांदगांव में पुलिया से टकराई कार; 3 युवकों की मौत

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। सभी भिलाई से राजनांदगांव की ओर ढाबे में जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतक अभिषेक प्रताप सिंह ठाकुर

मृतक अभिषेक प्रताप सिंह ठाकुर

मृतक तोषण तिवारी (29)

मृतक तोषण तिवारी (29)

मृतक प्रशांत दास (27)

मृतक प्रशांत दास (27)

मृतकों में शामिल

  1. अभिषेक सिंह ठाकुर (30), ठेकेदार
  2. तोषण तिवारी (29)
  3. प्रशांत दास (27)

अब जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक सिंह दुर्ग में इलेक्ट्रिकल एंड सिविल गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर छत्तीसगढ़ शासन के लिए काम करता था। 3 अक्टूबर को उसका जन्मदिन था। सभी दोस्त बर्थडे सेलिब्रेट करने कार से भिलाई से राजनांदगांव की ओर ढाबे जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

3 की मौत, घायलों का इलाज जारी

हादसे में ठेकेदार अभिषेक सिंह ठाकुर और तोषण तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रशांत दास को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल सूरज पांडे और चिंटू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दिन में परिवार के साथ मनाया जन्मदिन, रात में मौत

परिजनों के मुताबिक, अभिषेक दिन में परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना चुका था। इसके बाद रात में वह दोस्तों के साथ ढाबे में खाना खाने निकला था। पांच लोग एक कार में सवार थे। वे पहले एक ढाबे पर गए, लेकिन खाना नहीं मिला तो आगे बढ़ गए। इसके बाद एक दूसरे ढाबे पर रुक गए, जबकि अभिषेक की कार आगे निकल गई।

वह अपनी नहीं, दोस्त की कार चला रहा था। बाद में कार को वापस मोड़कर लौट रहे थे, तभी सोमनी नाले के सामने हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां सड़क का मार्ग संकरा हो गया है, जिससे कार चलाने में दिक्कत हुई और हादसा हो गया। अभिषेक की 2 छोटी बेटियां हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि हादसा शनिवार (3 अक्टूबर) रात करीब 1:30 बजे हुआ। सभी युवक अभिषेक सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए भिलाई से राजनांदगांव की ओर ढाबे में जा रहे थे। सोमनी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Chhattisgarh