बदमाशों के गैंग ने महिला की साड़ी खींचकर लात-घूंसों से की जमकर पिटाई…

बदमाशों के गैंग ने महिला की साड़ी खींचकर लात-घूंसों से की जमकर पिटाई…

रायपुर// रायपुर में बदमाशों के गैंग ने महिला की साड़ी खींचकर उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई की है। इस दौरान बदमाशों ने महिला पर डंडे से भी अटैक किया। जिससे वो जमीन पर गिर गई। बताया जा रहा हैं कि बदमाश वारदात के वक्त नशे में थे। वो गुढ़ियारी के गोगांव इलाके में सरेआम गुंडई करके डर फैला रहे थे।

बदमाशों ने मोहल्ले में खड़ी महिलाओं की साड़ियां खींची और फिर लड़कों ने लात-घूंसों से पीट दिया। - Dainik Bhaskar

बदमाशों ने मोहल्ले में खड़ी महिलाओं की साड़ियां खींची और फिर लड़कों ने लात-घूंसों से पीट दिया।

 रविवार की रात करीब 10 बजे गुढ़ियारी थाना इलाके के गोगांव में आदतन बदमाश आकाश साहू और देव प्रकाश साहू करीब 10 से 12 बदमाशों के साथ जमकर उत्पात मचाया है। आरोपियों ने इलाके में अपनी दादागिरी झाड़ने के लिए मोहल्ले के 5-6 लोगों के साथ जमकर मारपीट की है।

इस दौरान बदमाशों ने मोहल्ले में खड़ी महिलाओं की साड़ियां खींची और उसे लात-घूंसे से पीट दिया। कुछ बदमाशों ने उन पर डंडे से भी वार किया। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया हैं।

जिसमें कुछ बदमाशों के हाथों में तलवार भी दिख रहा है। जिसे वो लहरा रहे हैं। इस मामले में गुढ़ियारी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश कर रही है।

टेकराम के घर के सामने ही उसकी शर्ट उतार कर पिटाई चालू कर दी।

टेकराम के घर के सामने ही उसकी शर्ट उतार कर पिटाई चालू कर दी।

Chhattisgarh